फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त कराई 2 हजार 442 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अभियान के तहत जनपद में 2 हजार 442.56 हेक्टेयर सरकारी भूमि मुक्त कराई है। इसके तहत 3 हजार 491 राजस्व और तीन सिविल वाद दर्ज कराए गए। इस कार्रवाई के दौरान 94 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आठ मई 2017 से सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकारी व ग्राम समाज भूमि, चारागाह, तालाबों आदि की भूमि से कब्जे हटाना है। इस दौरान 13 हजार 701 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें तालाबों से लेकर चारागाह और ग्राम समाज तक की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायतें थीं। इसकी जांच राजस्व विभाग द्वारा कराई गई। जांच में 293 शिकायतें गलत भी पाई गईं। इनमें से कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
प्रशासन ने करीब नौ मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित कराया। करीब 9 हजार 784 मामलों में कार्रवाई कर राजस्व विभाग की टीम ने लगभग 2 हजार 442.56 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। करीब 11 मामले जांच प्रक्रिया में हैं। इसकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा। किसी भी सूरत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि स्वयं खाली कर दें नहीं तो अवैध कब्जा मुक्त कराने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान पर एक नजर
मुक्त कराई गई भूमि-2442.56 हेक्टेयर
दर्ज कराए गए राजस्व वाद-3491
दर्ज कराए गए सिविल वाद-03
दर्ज कराई गई एफआईआर-94
अवशेष प्रकरण-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें