फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/अंबेहटा। देहरादून से अपने घर सबदलपुर लौट रहे स्कूटर सवार अक्षय (25) की दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बड़कला फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। उधर, सोमवार रात अंबेहटा-खेड़ा अफगान मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अनुज नौटियाल (32) निवासी विशम नगर निकट जैन कॉलेज रोड सहारनपुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अक्षय देहरादून एक शादी में शामिल होने गया था। बुधवार की सुबह स्कूटर से अपने गांव लौट रहा था। फतेहपुर थाना क्षेत्र में सात बजे अचानक डिवाइडर से टकरा कर वह सड़क पर जा गिरा। सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालकों ने इसकी सूचना बड़कला पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज मशकूर त्यागी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। अक्षय अविवाहित था और मजदूरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।
उसके बड़े भाई की 23 नवंबर को ही शादी हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां थीं और कई मेहमान भी अभी अपने घर नहीं लौटे हैं। पुलिस ने बताया कि रात भर शादी में जागने के कारण शायद नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। उधर, मंगलवार रात अंबेहटा क्षेत्र की याकूबपुर पुलिया के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से अनुज नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें