फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध हालात में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव सुभरी मेहराब में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता तनु (24) की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी ललित की शादी करीब सात माह पहले गागलहेड़ी थाने के गांव चोरा देव निवासी तनु के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर उनके बीच कहासुनी होती रहती थी। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि इसके बाद संदिग्ध हालत में जहर खाने से तनु की हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर ससुराल जन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया की घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर थाने नहीं आई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें