फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षा बंधन पर्व पर खूब बिके दोपहिया वाहन

Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षा बंधन पर्व पर भाइयों ने बहनों को गिफ्ट में कई उपहार दिए। रक्षा बंधन पर बुक की गई दोपहिया वाहनों की डिलीवरी बहनों ने ली। भाइयों ने बहनों को उनका मनपसंद मोबाइल भी गिफ्ट किया। महानगर के विभिन्न शोरूम में 145 से अधिक वाहनों की बुकिंग थी।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व का असर बाजार पर भी देखने को मिला। सहालग के बाद बाजार में एकदम शांति सी थी। सुबह और शाम के ही समय ग्राहक में काफी कम संख्या में नजर आते थे, लेकिन शिवरात्रि के बाद से बाजार में रौनक लौटने लगी। पहले हरियाली तीज और फिर रक्षा बंधन पर्व के चलते बाजारों में आमजन खरीदारी के लिए पहुंचे। रेडीमेड गारमेंट की दुकानों से लेकर सराफा बाजार में भी ग्राहकों की चहल-पहल रही। रक्षाबंधन पर्व पर महानगर के विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम में भाइयों ने बहनों को वाहन की खरीदारी कराई। रक्षा बंधन पर कपड़े से लेकर सराफा में अच्छा कारोबार हुआ।
- बोले कारोबारी
- बेहट रोड स्थित विहान ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक शिवांग कुच्छल ने बताया कि उनके यहां पर रक्षाबंधन के लिए 25 बुकिंग थी। अधिकतर स्कूटी की डिलीवरी महिलाओं को की गई है।
विज्ञापन


- ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक शिवांग कुच्छल ने बताया कि उनके यहां पर इस रक्षा बंधन पर्व पर 15 वाहनों की डिलीवरी हुई है। ज्यादातर महिलाओं ने इस रक्षा बंधन पर्व पर स्कूटी खरीदी है। शनिवार के बावजूद शोरूम पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें