फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एसटीएफ और फतेहपुर पुलिस ने 50 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े

Tue, 31 Jan 2023 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में आज सुबह हुई एसटीएफ की कार्रवाई में 60 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े हैं। पुलिस इन्हें लेकर थाने पहुंची है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुटमलपुर में एसटीएफ मेरठ और फतेहपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो स्मैक तस्करों को 750 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है। हालांकि इन्हें स्मैक की सप्लाई करने वाला तस्कर इस दौरान मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामद स्मैक की कीमत पचास लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल, एसआई करन नागर, एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल, एसआई दुर्वेश डबास एवं संजय कुमार की टीम ने सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना के बाद छुटमलपुर में घास मंडी तिराहे पर घेराबंदी कर दो तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए थाना मिर्जापुर के गांव असगरपुर निवासी तालिब पुत्र सालिन के पास से 394 और इसी गांव के इसरार पुत्र कामिल के पास से 356 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। हालांकि इस दौरान इन्हे सप्लाइ देने आया तस्कर सुहैल मौका पा कर फरार होने में सफल रहा। सुहैल पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी जिले का निवासी है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसकी गिरफ्तारी की जा सके।पुलिस ने उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया है। 

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि तालिब पर पूर्व में भी मिर्जापुर थाने में स्मैक तस्करी के दो मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब पचास लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें