फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लरपुर राजपूत में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Sun, 27 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद में शनिवार को क्रिकेट खेल रहे एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवक फरार हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के ग्राम कल्लरपुर राजपूत में एक पक्ष के सचिन पुत्र ब्रजपाल व उसके साथी शनिवार की शाम क्रिकेट खेल रहे थे। इस पक्ष के लोगों का आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के 4 युवक बाइकों पर सवार होकर क्रिकेट के मैदान में पहुंचे ओर क्रिकेट खेल रहे सचिन व राहुल पुत्रगण ब्रजपाल के साथ लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। यह देख खेतों में काम कर रही पीड़ित पक्ष की महिलाएं भी आ गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष के सचिन व राहुल, बबली पत्नी राजेंद्र, बिशन देवी पत्नी मेहरचंद, गीता पत्नी प्रमोद घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर जमा था।

ग्रामीणों ने बताया कि होली पर्व के फाग वाले दिन शराब के नशे में धुत दूसरे पक्ष के एक युवक का दलित पक्ष के सोनू के ऊपर कीचड़ फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट के दौरान सोनू घायल हो गया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को क्रिकेट खेल रहे युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। उधर एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें