वूशु खिलाडि़यों के चयन के बाद स्वागत करते कोच।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वुशू खिलाड़ी खुशी और मोनिका का चयन प्रदेशीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 27 से 31 मार्च तक हरिद्वार में होने वाली 16वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। दोनों खिलाड़ियों को शनिवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, रामशरण, सहारनपुर वुशू संघ के सचिव सोनवीर सिंह, राखी सिंह, लीना दुआ, तरुणा कपिल, सुशीला देवी, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप रहे।