बाइक सवार दो बाराती घायल
तीतरो। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सालियर गांव में बारात में शामिल होने आए बाराती प्रदीप और अनीस कुमार अपनी बाइक से दुल्हन की विदाई कराकर तीतरो-सालियर रजबहा मार्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। परिजनों ने घायलों को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
-------------------------------
कच्ची शराब बेचने में दो गिरफ्तार
बड़गांव। पुलिस ने अवैध शराब की दुकानों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गांव सावंत खेड़ी तिराहे से सोनू पुत्र महेंद्र निवासी चंदपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। जबकि सहजी गांव में रविदास मंदिर के समीप से मुकेश पुत्र विनोद निवासी चंदपुर को नौ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि दोनो को जेल भेज दिया गया है।
------------------------------------
छेड़छाड़ के आरोपी को पोस्को एक्ट में जेल भेजा
बड़गांव। पांच दिन पहले क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की को घर पर अकेला पाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।