फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो अंतर राज्जीय वाहन चोर पकड़े, 11 बाइक बरामद

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह के सदस्य व बरामद बाइकें। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय वाहन चोर पकड़े, 11 बाइक बरामद
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर) । पुलिस ने शाहबुद्दीनपुर तिराहे से मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह का एक सदस्य फरार होने मेें कामयाब रहा। पकडे़ गए चोरों की निशानदेही चोरी की 11 बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। बरामद बाइक यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से चुराई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार सुबह कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह को सूचना के आधार शाकंभरी देवी रोड पर पहुंचे। वहां शाहबुद्दीनपुर तिराहे पर दो बाइकों पर सवार तीनों लोगों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए कुर्बान पुत्र इरफान निवासी गांव नौगावां थाना मिर्जापुर व फईम पुत्र नफीस मोहल्ला मैदानयान थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक, एक तमंचा, चाकू, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। बरामद बाइक हरियाणा के यमुनानगर, पानीपत, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, उत्तराखंड के हर्बटपुर, यूपी के मेरठ, सहारनपुर आदि शहरों से चोरी की गई है। कुर्बान शातिर अपराधी है। वह बिहारीगढ़ से गैंगस्टर में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली देहात या थाना बेहट में भी कई मामले दर्ज है। फईम के खिलाफ भी बेहट में कई संगीन मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि इनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें