फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की आसपास की चिकन शॉप कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चकराता मार्ग पर चिकन शॉप बंद कराने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने धार्मिक स्थलों के आसपास की चिकन शॉप बंद करा दी हैं। शाकंभरी मेले को देखते हुए दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर पड़ने वाली दुकानें भी बंद रहेेंगी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के नवाबगंज चौक के पास चिकन शॉप बंद कराने को लेकर शुक्रवार की देर रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और दुकान स्वामी के साथ आए दूसरे वर्ग के लोगों के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने शाकंभरी मेले और नवरात्र महोत्सव को देखते हुए दिल्ली रोड, बेहट रोड, शाकंभरी मार्ग पर पड़ने वाले चिकन के रेस्टोरेंट और मीट की दुकानों को दशहरे तक बंद कराया है। इसके साथ ही जनपद में धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित मीट की दुकानों भी बंद रहेंगी।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा बढ़ानेे के साथ ही अहतियात बरतने के निर्देश दिए। कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास मीट की दुकानें दशहरे तक पूरी तरह बंद कराएं।
विज्ञापन

आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस
चकराता मार्ग पर चिकन शॉप बंद कराने को लेकर हुए टकराव और फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में लगी है। पुलिस ने दो प्रतिष्ठानों पर लगी सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है, जिसके जरिए पुलिस गोली चलाने वालों को चिह्नित कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें