महिला सहित दो की बुखार से मौत
रामपुर मनिहारान। रविवार को बुखार से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। बुखार से लगातार हो रही मौतों पर लोगों में दहशत का माहौल है।
नगर के दिल्ली रोड निवासी शमशेर की पत्नी गुल्लो (40) की रविवार को तेज बुखार के चलते मौत हो गई। जबकि मोहल्ला महल निवासी जरीफ (50) का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। चिकित्सक ने उन्हें घर पर ही ऑक्सीजन लगा रखी थी। उनकी भी रविवार को मौत हो गई।
एक सप्ताह में एक परिवार में हो गई तीन मौतें
मोहल्ला बंजारान निवासी प्रोफेसर मुतहार हसन के पुत्र अजीजुर्रहमान (28) वर्ष का 27 अप्रैल को इंतकाल हो गया था। इसके दो दिन बाद 29 अप्रैल को उनके बड़े बेटे हफीजुर्रहमान (57) वर्ष का भी इंतकाल हो गया। दोनों को बुखार आ रहा था। दोनों बेटों की मौत के गम में प्रोफेसर मुतहार हसन (82) भी चल बसे। अब उनकी पत्नी भी जिंदगी मौत से जूझ रही है। परिवार में तीन लोगों की मौत से कोहराम मचा है। मुतहार हसन के तीसरे बेटे की भी बीस साल पूर्व बुखार से मौत हो गई थी। संवाद