फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेहटा के तरुण ने 220 किमी दूर जाकर किया प्लाज्मा दान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। महामारी के दौर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जान की परवाह न कर इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। अंबेहटा के तरुण ने 220 किमी दूर जाकर प्लाज्मा दान करके एक व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बिजनौर निवासी अनूप अग्रवाल बिजनौर के पुलकित हास्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ी। अनूप के परिजनों ने जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक उमंग शर्मा से संपर्क किया। संस्था की कोविड प्लाज्मा हेल्प टीम से जुड़े कोर्डिनेटर सुमित सिंघल द्वारा तरुण गुप्ता से संपर्क किया गया। जिन्होंने अप्रैल माह में संक्रमित होने के बाद कोरोना से जंग जीती थी और ठीक होने के बाद प्लाज्मा दान करने का संकल्प लिया था। रविवार सुबह तरुण गुप्ता निजी वाहन से बिजनौर स्थित अस्पताल पहुंचे और अपना प्लाज्मा अनूप को दिया। उमंग शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में अब तक सैकड़ों लोगों को ब्लड व 20 से ज्यादा को प्लाज्मा दान करवा चुके हैं। संस्था ने रक्त व प्लाज्मा की आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 7017291014, 9627930062, 9639968111 , 9319514263 जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें