फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंढौरा गुर्जर में बुखार से महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
Two including woman died of fever in Landaura Gurjar
विज्ञापन
लंढौरा गुर्जर में बुखार से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर में बुखार का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बुखार से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन में दस से ज्यादा लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है जिनका इलाज जिले और हायर सेंटर पर चल रहा है। अभी तक गांव में किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली जिससे ग्रामीणों में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर में बुखार के चलते 55 वर्षीय महिला सलीमा पत्नी रूफला और 18 वर्षीय अफसर पुत्र शमीम की मौत हो गई। वे पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। जबकि ग्रामीणों के अनुसार 15 दिन में महिला निजो पत्नी शकूर, बोगी पत्नी बशीर, शमा देवी, मुरसलीन, मुनीष कुमार, मनीरा, जुल्फान, भगरू, इस्लाम, इरम की भी बुखार के कारण मौत हो गई है। बुखार के चलते 30-40 की संख्या में गांव के लोग सहारनपुर, मुलाना, देहरादून, मेरठ के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीण मेसर चौधरी, आमीर, सुफयान, अंकित, आशिफ, गुलफाम, इकराम चौधरी, शमीर आदि का कहना है कि गांव में किसी भी अधिकारी ने अब तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनहैटी खडखडी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनवर अंसारी का कहना है कि उन्हें बुखार से लंढौरा गुर्जर में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर रही है। गांव की नाले नालियों में दवाई का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया था कि वे गोबर आदि का निस्तारण खेतों में करें। घरों में पानी एकत्रित न होने दें। साफ सफाई का ध्यान रखें। बुखार आते ही उसकी जांच करा कर अपना इलाज कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें