बेहट के कासमपुर गांव में आयोजित बैठक में भाग लेते ग्रामीण।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत कासमपुर के लोगों ने गांव को नशा एवं पॉलीथिन मुक्त करने के लिए मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 26 सदस्यीय टीम गठित की, जो नशे और पॉलीथिन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करेगी। समिति को यह भी अधिकार होगा कि यदि गांव में कोई भी अवैध रूप से शराब या अन्य नशीले पदार्थ बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएगी। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान अनिल राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री और छोटे-छोटे बच्चों में नशे की लत को लेकर चिंता व्यक्त की गई। ग्राम प्रधान ने कहा गांव के जिम्मेदार लोगों का इस तरफ से मुंह मोड़ना नशे को बढ़ावा देना है, इसलिए इसके खिलाफ अभियान चलाना होगा। उन्होंने बैठक में एक समिति का गठन करने का प्रस्ताव रखा, इस पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। विचार विमर्श के बाद 26 सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति में गांव के जिम्मेदार लोग सदस्य बनाए। समिति को ग्रामीणों ने अधिकार दिए कि वह नशे से होने वाले आर्थिक और शारीरिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही ग्रामीणों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील करेगी। समिति को यह भी अधिकार दिया कि यदि गांव में कोई भी नशीले पदार्थों की बिक्री करता पाया तो समिति उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएगी। ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा। इसमें रफीक ठेकेदार, मोहम्मद इनाम, अमर कुमार, कल्लू, गौतम राणा, इंतजार पहलवान, कामिल, कुर्बान, राशिद, मास्टर रिजवान, हाजी रागिब, जुल्फान, सुशील, मुंतजीर, नसीम अहमद, जावेद अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद इनाम आदि रही।