फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नूनाबड़ी में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, आठ घायल

Sat, 07 Mar 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव नूनाबड़ी में गली में ट्रैक्टर बुग्गी निकालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नूनाबड़ी निवासी जरीफ के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जरीफ गली से ट्रैक्टर बुग्गी लेकर गुजर रहा था। बताया जाता है कि शकील व जरीफ के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आकर मारपीट व पत्थरबाजी करने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायल शकील, हुसैना, नफीस व दूसरे पक्ष के तसवर,जरीफ व वसीम को नानौता सीएचसी भिजवाया है। संघर्ष का एक एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि गली में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें