फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ काटने और वित्तीय अनियमितता बरतने पर दो ग्राम प्रधान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के ग्राम पंचायत सरदाहेड़ी और नागल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदेनाकोली के प्रधानों को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया। इनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए। सरदाहेड़ी के प्रधान पर कब्रिस्तान से पेड़ काटने का आरोप है, जबकि चंदेनाकाेली के प्रधान पर ग्राम पंचायत निधि के दुरुपयोग का आरोप है। जिलाधिकारी ने दो ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए। शिकायत पर दो ग्राम प्रधानों कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सरदाहेड़ी के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप था कि ग्राम पंचायत की भूमि पर स्थित कब्रिस्तान में खड़े पेड अवैध रूप काट दिए गए। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने कमेटी बनाकर जांच कराई। ग्राम प्रधान कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, लेकिन ग्राम प्रधान ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी के चलते मंगलवार की शाम ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी। इसी तरह नागल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदेनाकोली के प्रधान के खिलाफ भी शिकायत मिली थी। आरोप था कि विकास कार्य के नाम पर ग्राम पंचायत निधि का दुरूपयोग किया गया है।
जिलाधिकारी ने कमेटी बनाकर जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। कारण बताओ नोटिस जारी करने पर प्रधान ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी के तहत जिलाधिकारी ने प्रधान को निलंबित किया। ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इन ग्राम पंचायतों तैनात रहे पंचायत सचिव देवपाल व सुशील कुमार पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी तरह जिलाधिकारी को बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव सूबरी के प्रधान और नकुड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूरीबांस के खिलाफ भी शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। दोनों ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में जवाब न दिए जाने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें