फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनता के दबाव में नहीं चले डंपर, पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद मंगलवार को चिलकाना सरसावा रोड पर डंपर एवं ट्रकों का संचालन पूरी तरह बंद रहा।
सोमवार को ग्राम इब्राहिमपुरा निवासी भट्ठा मजदूर किसान सहकारी चीनी मिल के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया था। इसके बाद परिजनों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुल पर जाम लगा दिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह रुचि गुप्ता ने लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया तो उनकी सबसे पहली मांग ये ही थी कि खनिज से भरे वाहनों का संचालन बंद हो। मंगलवार को प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने चिलकाना में सरसावा रोड पर बैरियर लगाकर डंपर तथा ट्रक संचालन पूरी तरह बंद कर दिया। ग्राम इब्राहिमपुरा के प्रधान अरशद, बोंसा के प्रधान शिवम ने कहा कि ये सख्ती लगातार रहनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें