फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, जीजा और साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, जीजा और साले की मौत
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। शनिवार की रात में गागलहेड़ी - मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव उमाही मोड़ के निकट कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे कार सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्राली पर बैठा एक व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा और घायल को जिला अस्पताल भरती कराया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी की डीएलएफ कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय रिंकू पुत्र राकेश शनिवार को अपने साले 27 वर्षीय अर्पित त्यागी पुत्र रामनाथ त्यागी निवासी सहारनपुर के साथ शनिवार को कार से सहारनपुर आ रहा था। रात में करीब नौ बजे नागल थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर उमाही मोड़ के निकट उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए एवं दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा सुलेमान पुत्र मेहंदी हसन निवासी गांव सिंभालका थाना देहात कोतवाली सहारनपुर सड़क पर गिरने घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पंचनामा भर कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भरती कराया। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया मृतक पक्ष की तरफ तहरीर नहीं आई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें