फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के भीषण हादसे में दो की मौत

Thu, 19 Apr 2018 11:35 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में मारा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर बुधवार की रात्रि गांव जडोदाजट के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार मां-बेटे की मौके पर  मौत हो गई। जबकि एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। सहारनपुर स्थित ब्रिजेश नगर कालोनी प्रतीक चौधरी (35) अपने परिवार के साथ बुधवार को नैनो कार द्वारा मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

देर रात्रि में उक्त परिवार शादी समारोह से वापस सहारनपुर लौट रहा था। कार में प्रतीक उर्फ काक्का चौधरी की मां राजेश, पत्नी और दो बच्चे भी थे। जैसे ही उनकी कार घलौली चेकपोस्ट पार कर गांव जडोदाजट के निकट पहुंची तो उसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार के भीतर से घायलों को बाहर निकलवाया।

लेकिन इससे पहले ही प्रतीक और उसकी मां ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि गंभीर घायल को सीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

छह साल की बच्ची पुलिस से बोली अंकल मम्मी को अस्पताल भेज दो 
सड़क दुघर्टना में घायल छह साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। कहा कि मेरी मां घायल है उसे अस्पताल भेज दो। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों और उनकी मम्मी को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें