फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दो शव मिलने से सनसनी: नौकर की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला मालिक का शव

Sat, 23 Apr 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शनिवार को दो अलग अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि एक मृतक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है वह नौकर के रूप में कार्य करता था। वहीं दूसरा शव मालिक का है। उसने नौकर की हत्या के बाद आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पिछले छह दिन से गायब 36 वर्षीय युवक प्रवीण पुत्र ओमपाल की गर्दन कटी लाश मिली है, जबकि 43 वर्षीय विनोद पुत्र महेंद्र सिंह का शव आम के पेड़ से रस्सी से फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नानौता क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण ब्रजपाल के आम के बाग में विनोद का शव पेड़ से लटका हुआ देख उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं उससे 500 मीटर की दूरी पर ही छह दिन से लापता चल रहे प्रवीण की गर्दन कटी लाश मिली है। 

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी: पश्चिम यूपी के कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा दूर, मेरठ में आई ये मशीन
विज्ञापन


दो शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात सूरज रॉय, सीओ चन्द्रपाल शर्मा सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि अभी जांच-पड़ताल में सामने आया है कि विनोद ने अपने नौकर प्रवीण की गला और हाथ काट कर हत्या करने के उपरांत आत्महत्या की है। पुलिस अभी और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि विनोद ने अपने नौकर की हाथ व गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस नौकर के शव की गर्दन तलाशने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरा घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें