मेरठ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे, रेल संचालन बाधित
मेरठ सिटी स्टेशन के पास रोहता रोड ओवर ब्रिज के नीचे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे। डब्बे पटरी से उतरने के कारण अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है तमाम ट्रेनों को डाउन लाइन से निकाला जा रहा है हादसे के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को डाउनलाइन लाइन से निकाला जा रहा है।