फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में अपमिश्रित शराब बनाते दो पकड़े, 160 पेटी अवैध खराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट/ शाकंभरी। आबकारी, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव नौगांवा के पास देसी शराब के ठेके पर छापा मारकर 160 पेटी अवैध शराब, दो कार, 833 खाली पव्वे, दो मोबाइल और 7732 रुपये बरामद किए हैं। टीम ने ठेके को सील लगाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया शनिवार की रात में आबकारी विभाग, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नौगांवा के पास स्थित देसी शराब के ठेके में छापा मारा। इस दौरान ठेके के अंदर कुछ लोग मिश्रित शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से अंकुर निवासी बेलका माफी, अरविंद निवासी पथरवा थाना बेहट को गिरफ्तार किया। टीम के सदस्यों ने मौके से 160 पेटी अवैध शराब, 833 खाली पव्वे, सात लीटर अवैध शराब, तीन किलो यूरिया, दो मोबाइल फोन, 7732 रुपये की नगदी और दो गाड़ियां बरामद करने का दावा किया है ।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों सहित सोनू चौहान निवासी दौलतपुर हजरतपुर बुधवाशहीद नौकरा ग्रांट बुग्गावाला जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड), राजीव निवासी नौगांवा थाना मिर्जापुर, अंकुश और ओमपाल निवासी बेलका माफी थाना बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान किया। टीम में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार, शोभित कुमार, उपेंद्र कुमार, अभिसूचना विंग प्रभारी अजय प्रसाद गौड़, सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह, संजय सोलंकी, कुनाल मलिक, शमीम, आबकारी कांस्टेबल सुदीप कुमार कन्नौजिया, भूपाल चंद आर्य, मनोज कुमार, सोनू सिंह, सन्नी तोमर, पंकज तोमर सहित थाना मिर्जापुर के उपनिरीक्षक रामवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें