फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ओलंपिक का आगाज, पहले दिन हुए बैडमिंटन मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आठ दिन चलने वाले मिनी ओलंपिक का रविवार को आगाज हो गया। पहले दिन अंडर-15 बालक और बालिकाओं के बैडमिंटन मुकाबले कराए गए। जिनमें खिलाड़ियों ने विजेता बनने के लिए खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आईटीसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कैप्टन रोनाल्डो ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग ने स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से एक ओर जहां शरीर स्वस्थ बनता है, वहीं इनके माध्यम से खिलाड़ी नाम और शोहरत भी पाते हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, डॉ. संदीप गुप्ता, वीरपाल सिंह, सुधीर जोशी, दीपक गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी, यशपाल सिंह पुंडीर, देवेंद्र मित्तल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. शशि नौटियाल आदि मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता का परिणाम
अंडर-15 बालिकाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में यश्वी ने हंसिनी अग्रवाल, नंदिनी शर्मा ने तन्वी, किंजल ने आराध्या शर्मा और अर्शिया दुआ ने स्वाति को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मेें नंदिनी शर्मा ने यश्वी और अर्शिया दुआ ने किंजल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नंदिनी शर्मा अर्शिया दुआ को 21-16, 21-18 के अंतर से हराकर विजेता बनी। उधर, अंडर-15 बालकों के मुकाबलों में देवांशु जावला ने कोस्तुब, अभि ने कुशल, करण गुंबर ने उदय, राजवर्धन ग्रोवर ने उद्घव, रुद्रप्रताप सिंह ने मौलिक मेहरा, कृष्णा ने ओजस्वी रोहिला, अदीब खान ने सात्विक शर्मा, नक्श खन्ना ने रुद्रप्रताप, सम्राट सैनी ने शौर्य विरमानी, अंश ने गौरव, शोभित ने आद्विक जैन, कर्ण ने अभिषेक, अनुष्क ने कुंवरजीत को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बाकी मुकाबले सोमवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें