फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी दो कारें, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी दो कारें, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

गागलहेड़ी/नागल (सहारनपुर)। देहरादून हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार के पलटने से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, नागल में भी स्टेट हाईवे पर कार पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार दोपहर को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में देहरादून सहारनपुर हाईवे पर गांव हरोड़ा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तुलसीराम (62) निवासी गोविंदनगर जालंधर की मौके पर मौत हो गई। चरणजीत पुत्र शरणदास, एसके बेरी पुत्र एमआर बेरी और बलराज गुप्ता निवासीगण जालंधर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से जा रहे राहगीरों ने बामुश्किल सभी को कार से बाहर निकाला और पास ही स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चरणजीत और बलराज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से सीधी कर खाई से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मार्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरा हादसा नागल में सुबह मीरपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। गांव लाखनौर निवासी आकाश पुत्र राजकुमार सुबह करीब नौ बजे रेलवे फाटक से पहाड़पुर गांव की ओर जा रहा था कि अचानक उसकी गाड़ी असंतुलित हो गई गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों ने उसे कार से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें