फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हजार की नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली नोट चलाने के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए भारतीय नकली करेंसी से नोट दोगुना करने वाले दो लोगों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 28 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति रुपयों को दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को नकली नोट दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रविंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने अपने एक मुखबिर को दोनों व्यक्तियों के पास नोट बदलने के लिए भेजा। जैसे ही वे लोग पुलिस के मुखबिर से नकली नोट बदलने लगे तो उन्हें कुछ संदेह हुआ और दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीछा करते हुए उन्हें नकुड़ में धर दबोचा। उनके कब्जे से दो-दो हजार रुपये के 14 नकली नोट बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों में नकुड कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी ऋषिपाल पुत्र रघुनाथ और ललित पुत्र मांगेराम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नकली नोट कहां से लाते थे। सीओ नकुड़ रिजवान अहमद ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें