फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर टला विवाद: सहारनपुर में शोभायात्रा से पहले दो पक्षों में संघर्ष से तनाव, पुलिस बल तैनात

Wed, 16 Feb 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में रविदास जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा से पूर्व दो पक्षों में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Saharanpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा में बुधवार सुबह रविदास जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा से पूर्व दो पक्षों में तनाव हो गया। बात गाली गलौज तक जा पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं रविदास जयंती को लेकर क्षेत्र में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेहट के गांव सलेमपुर स्थित मंदिर के सामने से मिट्टी से भरी टैक्ट्रर-ट्रॉली निकाले जाने को लेकर दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। बात कहासुनी से गाली गलौज तक जा पहुंची। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: बिजनौर की सभी सीटों पर उलझे समीकरण, मुस्लिमों ने गठबंधन को दी मजबूती, दलितों ने बिगाड़ा गणित, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दे ही गई है। शोभायात्रा दोपहर दो बजे निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें