फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह पास नहीं हुए नक्शे, अब हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में सहारनपुर विकास प्राधिकरण का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। करीब ढाई माह में नक्शों के लिए आवेदन तक नहीं आए। इस वजह से प्राधिकरण राजस्व की प्राप्ति नहीं कर सका। हालांकि अब व्यवस्था पटरी पर लौट रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते 22 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। करीब ढाई माह तक संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से प्राधिकरण से नक्शे पास करने का कार्य पूरी तरह बंद रहा। विकास प्राधिकरण सूत्रों ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन खुलने के बाद भी कई सप्ताह तक नक्शा पास कराने के लिए कम ही आवेदन आ रहे थे। मगर अब करीब एक माह से नक्शों के लिए ऑनलाइन आवेदनों ने रफ्तार पकड़ी है। मार्च से पहले हर माह 30 से 40 के बीच नक्शे पास हुआ करते थे। वर्तमान में 20 से 25 नक्शे पास हो रहे हैं। एक तरह से कार्य पटरी पर लौटा है।
विकास प्राधिकरण की कमाई
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2016-17 में 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ष 2017-18 में यह कमाई घटकर 13 करोड़ रुपये रह गई थी। हालांकि 2018-19 में फिर से यह बढ़कर करीब 18 करोड़ पर पहुंची थी। ऐसे में ढाई माह में कार्य पूरी तरह बंद होने से कमाई पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन में नक्शे पास करने का कार्य पूरी तरह प्रभावित था, मगर अब धीरे-धीरे चीजें सुधर रही हैं। नक्शों के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में कार्य पूर्व की तरह पटरी पर होगा।
विज्ञापन

- डीपी सिंह, सचिव, एसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें