सहारनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-11 आलोक शर्मा ने जानलेवा हमले के दोषी घानाखंडी थाना कोतवाली देहात निवासी दानिश व मेघछप्पर निवासी गुलशेर को चार-चार साल की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
मामले के अनुसार, दानिश और गुलशेर किसी मामले में जिला कारागार में बंद थे। चार अगस्त 2013 की रात को दोनों ने जेल में बंद अकमल पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। यह मामला तभी से अदालत ने विचाराधीन था। सभी साक्ष्यों और गवाहों को देखते हुए अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया है।