फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहा था क्लीनर, रौंदता चला गया ट्रक, दर्दनाक मौत

Mon, 23 Jun 2025 09:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े डंपर में ट्रक की टक्कर से क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दोनों वाहन अवैध खनिज से लदे पाए गए।

विज्ञापन
आबिद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर साइड में खड़े खनिज से भरे डंपर में पीछे से आए तेज रफ्तार खनिज वाहन (ट्रक) ने टक्कर मार दी। डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे क्लीनर आबिद (30) पुत्र साबिर निवासी गांव कोखनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर की डंपर से ही कुलचरकर मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

हादसा मध्य रात्रि का है। बेहट और कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास डंपर खड़ा हुआ था और उसका क्लीनर टायर में हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान बेहट की तरफ से आए खनिज से भरे लक्कड़ बॉडी ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि डंपर आगे की तरफ कई मीटर तक चला गया और आबिद टायरों के नीचे कुचला गया। उसका सिर सड़क पर चिपका हुआ मिला, जो धड़ से अलग था।

हादसे में जिस ट्रक ने टक्कर मारी वह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक चांद निवासी गांव दुराना थाना थानाभवन जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर के अंगों को सड़क से इकट्ठा कराया। मृतक के भाई जाकिर की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों वाहनों में था ओवरलोड खनिज
दोनों ही वाहनों में अवैध रूप से ओवरलोड खनिज ले जाया जा रहा था। आगे जाम लगने से यह वाहन नर्सरी के पास हाइवे पर एक साइड में खड़े कराए गए थे। पुलिस का कहना है, कि ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में है, जिसमें खनिज भरा है। उसे सड़क से हटवाकर एक साइड में करा दिया गया है, जबकि डंपर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें