फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, बच्ची की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। रविवार को सुबह के समय सरसावा थाना क्षेत्र में नव विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने ईट भट्ठा मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भरती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूर ने बताया कि वे लोग भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। पंजाब से काम निपटा कर परिवार सहित ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान लौट रहे थे। सुबह साढे़ सात बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहमदपुर और झबीरण के बीच प्लाई से भरे एक ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रैक्टर पलट गया तथा ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। जैसे ही ट्रक रुका तो झटके से ट्राली एक ओर पलट गई। उसके नीचे सामान सहित सभी लोग दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े आए तथा ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हादसे में महक (4) पुत्री संदीप की मौत हो गई। जबकि दीपा, संदीप, जयदीप तथा एक अन्य महिला को पुलिस ने बेहद गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे का कारण बने ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक फरार होने में सफल रहा। सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें