फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्घाजंलि

विज्ञापन
दिल्ली में किसान आंदोलन में मारे गये किसानो को श्रद्घांजिलि देते सर्वदलीय संगठनो के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के लोगों ने भागेदारी की।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सपा, कांग्रेस, आप, प्रगतिशील शिक्षक संघ, समन्वय और जल बिरादरी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा के नीचे एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर हठधर्मिता दिखा रही है। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने और 26 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के आयोजक रालोद के प्रदेश सचिव रजनीश चौहान और अध्यक्षता रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक हाजी यूनुस एवं भूपेंद्र सिंह जून, योगेश दहिया, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी अयूब हसन, धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली तोमर, सपा के अब्दुल गफूर, डीके शर्मा, आदित्य गर्ग, अनुज वर्मा, अर्चित जैन, सचिन चौधरी, धीरज सिंह, राधेश्याम नारंग, अजीत पटेल, अनिल कुमार, आदित्य चौहान, गौरव वर्मा, प्रीतम सिंह सैनी, भूरा मलिक, अशोक यादव, राजकिशोर यादव, हनी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें