संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मांग पर बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र की कच्ची पटरियों पर मियांवाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा। यूपीसीडा मेरठ के तत्वावधान में विजय फाउंडेशन के माध्यम से यह कार्य कराएगा।
औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर स्थित पार्क संख्या दो एवं तीन में उद्यमियों की ओर से पौधरोपण किया गया है। आईआईए डिविजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया कि पेड़ों के रखरखाव की मांग करते हुए यूपीसीडा मेरठ से नए पेड़ लगवाए जाने की भी मांग की गई थी।
जिला उद्योग केंद्र को यूपीसीडा की ओर से एक पत्र मिला है। जिसमें विजय फाउंडेशन के माध्यम से बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र की कच्ची पटरियों पर मियांवाकी पद्धति से पौधरोपण कराए जाने की बात कही गई है। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और नालों की भी मरम्मत कराई जाएगी।