फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा, लखनऊ का किराया दस रुपये बढ़ा

Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही रोडवेज ने भी किराया बढ़ा दिया है। किराए में तीन से दस रुपये तक की वृद्धि की गई है। नए किराए की फीडिंग ईटीएम यानी इलेक्ट्राॅनिक टिकटिंग मशीन में कर दी गई है। यह किराया उन मार्गों की बसों में बढ़ा है, जिन मार्गों के टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ाया गया है। सहारनपुर से लखनऊ के किराए में दस रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 700 से अधिक बसों का बेड़ा है। इन डिपो की बसें दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में जाती हैं। इनके अलावा लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, इटावा सहित अन्य जिलों के लिए भी संचालित होती है। एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई। इसके बाद परिवहन निगम ने भी अपनी बसों के किराए में वृद्धि कर दी है, जो दो अप्रैल से लागू हो गई थी। सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, बरेली, देहरादून वाया देवबंद दिल्ली, सहारनपुर से लखनऊ वाया मेरठ के किराए में चार-चार रुपये बढ़ाए गए। सहारनपुर से मेरठ होकर लखनऊ जाने वाली एसी बस का किराया 10 रुपये बढ़ाया है। सहारनपुर से बिजनौर होकर जाने वाली एसी बस में तीन रुपये की वृद्धि की गई।
-
यात्रियों की जेब पर पड़ा असर
दैनिक यात्री मनोज कुमार का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने के बाद परिवहन निगम ने भी किराया वृद्धि कर दी है। इसके चलते रोजाना देहरादून जाने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। किराया कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दैनिक यात्री अजीर अहमद ने बताया कि पहले ही महंगाई आसमान छू रही है। अब रोडवेज बसों का किराया बढ़ाकर आम नागरिक की कमर तोड़ दी है। किराए में लगातार वृद्धि की जा रही है, जो कम होनी चाहिए।
गुरदयाल बताते हैं कि टोल टैक्स में वृद्धि होने के साथ ही रोडवेज भी किराया बढ़ा देता है। किराया एक या दो रुपये नहीं बल्कि चार से 10 रुपये तक बढ़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को होती है।

इन मार्गों पर नहीं बढ़ा किराया
सहारनपुर से अंबाला, शामली, बागपत और देहरादून-रुड़की-दिल्ली का किराया नहीं बढ़ा है। इन मार्गों पर पुराना किराया ही यात्रियों से लिया जा रहा है। सहारनपुर से अंबाला का 134, शामली का 98, बागपत का 192, जगाधरी का 73 रुपये किराया है।
-
सहारनपुर से रोडवेज बसों में पहले और अब किराया
स्थान-पहले-अब
देहरादून-120124
हरिद्वार161165
ऋषिकेश215219
मुरादाबाद वाया हरिद्वार404408
लखनऊ वाया मेरठ एसी (2x2)-1154-1164
लखनऊ वाया मेरठ साधारण921-925
लखनऊ वाया बिजनौर एसी (2x3)-1006-1009
बरेली वाया मेरठ-550-554
देहरादून वाया देवबंद दिल्ली421-425

टोल टैक्स बढ़ने के बाद ही रोडवेज बसों के किराए में वृद्धि की गई है। यह किराया उन मार्गों की बसों में बढ़ा है, जिन टोल प्लाजा के टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। कई मार्गों पर पुराना किराया ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन


- योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें