फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से खाली नहीं स्मार्ट रोड पर सफर

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सड़क पर बिखरी बजरी देती दुर्घटना को दावत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की स्मार्ट रोड पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सीवर लाइन डालने के बाद बनाई सड़क की कुछ ही दिन बाद बजरी उखड़ गई है, जिससे वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं और लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। बीते 20 दिन में 10 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

घंटाघर से लेकर हसनपुर चौक तक स्मार्ट रोड है। पिछले दिन इस मार्ग पर नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत खोदाई कर सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद से सड़क को बना भी दिया गया, लेकिन रामनगर पठानपुरा, गिल कॉलोनी, दीवानी कचहरी तिराहे के पास और दिल्ली रोड पर कई जगहों पर सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और बजरी भी सड़क पर फैल रही है। धूल उड़ने के साथ ही वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पिछले 20 दिनों से इस मार्ग पर 10 से अधिक लोग गिरकर चोटिल हुए हैं।
यह लोग हो चुके हैं जख्मी
पुलिस सूचना डायरी के मुताबिक कोर्ट रोड पर बजरी की वजह से वाहन फिसलने से शहजाद निवासी कंबोह का पुल गिरकर चोटिल हुए। खानआलमपुरा निवासी हाजी इसरार स्कूटर पर बच्चों को ले जाते समय गिरकर घायल हुए। हकीकतनगर निवासी अमित सेठी स्कूल से बच्चों को लाते समय जख्मी हुए। गुरुद्वारा रोड निवासी सरदार हन्नी बाइक फिसलने की वजह से घायल हुए। इसी तरह 20 दिन 10 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

लगा रहे घटिया सामग्री, लोग परेशान
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मनोज नरूला का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष से स्मार्ट रोड परेशानी का सबब बनी है। टूटी सड़क की वजह से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हकीकतनगर निवासी अमित सेठी का कहना है कि वह बच्चों को स्कूल से लाते समय खुद गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पंजाबी बाग निवासी सचिन अरोड़ा, दिल्ली रोड निवासी प्रवीण सैनी और चुनहैटी निवासी शमीम सिद्दीकी का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से बनने के कुछ दिन बाद ही सड़क टूट गई है।
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -संजीव वालिया, महापौर

मल्हीपुर रोड पर बिखरी बजरी देती दुर्घटना को दावत।- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड पर सड़क पर बिखरी बजरी देती दुर्घटना को दावत। - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें