फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहली जांच में ट्रामा सेंटर का स्टाफ दोषी, दोबारा जांच के आदेश

Sun, 08 Nov 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर से मरीज को निजी अस्पताल भेजने के मामले में अब शासन स्तर से दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं। पहली जांच में ट्रामा सेंटर के स्टाफ को दोषी ठहराया गया था, लेकिन अब उसी जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मिशन डायरेक्टर ने सीएमओ को पत्र लिखकर नए सिरे से जांच कराने और जांच टीम में एनएचएम स्टाफ को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला जून 2026 का है। सड़क हादसे में घायल उदय सिंह को एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भेज दिया था। आरोप लगाया था कि ट्रामा सेंटर स्टाफ ने घायल मरीज को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया था। इलाज के दौरान उदय सिंह की मौत हो गई थी। इसी दौरान ट्रामा सेंटर से एक स्टाफ कमीशन लेने निजी अस्पताल पहुंच गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने प्रकरण की जांच कराई गई।
इसके लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी थी। जांच में ट्रामा सेंटर के स्टाफ की भूमिका को दोषपूर्ण माना था। हालांकि, अब इस जांच को लेकर शासन ने भी सवाल उठाए हैं। खासतौर पर जांच टीम में एनएचएम के स्टाफ को शामिल नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में मिशन डायरेक्टर की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है। कहा गया कि मामले की दोबारा जांच कराई जाए और इसके लिए गठित होने वाली टीम में एनएचएम के स्टाफ को भी शामिल किया जाए। इससे जांच के सभी पहलुओं की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
शासन की ओर से जो भी दिशा-निर्देश मिल रहे हैं, उनका पालन कराया जाएगा। सरकारी अस्पताल में मरीज का बेहतर इलाज कराना प्राथमिकता में शामिल है।

- डॉ. शेर सिंह कक्कड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें