फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बहन का अपहरण कर जमीन का सौदा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गंगोह। क्षेत्र में एक युवती के लापता होने और उसके नाम की जमीन का इकरारनामा कराने का मामला सामने आया है। युवती की बहन पूजा सैनी ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कुछ लोगों पर बहन का अपहरण कर जमीन का सौदा कराने का आरोप लगाते हुए बहन को तलाश करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार पूजा की बहन मोंटी सैनी के हिस्से की जमीन का 14 अक्तूबर को 15 लाख रुपये में सौदा होना दर्शाया गया। इसमें पांच लाख रुपये बयाने के रूप में दिखाए गए हैं। 15 अक्तूबर को उप निबंधक कार्यालय नकुड़ में इकरारनामा पंजीकृत कराया गया। पूजा का आरोप है कि बहन की तलाश करने पर सौदेबाजी का पता चला। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके भाइयों को भी जमीन हड़पने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई है कि बहन को बंधक बनाकर उससे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। इस मामले में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने भी हस्तक्षेप करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मोंटी सैनी से फोन पर बात हुई है। उसने स्वयं के हिस्से की जमीन बेचे जाने की बात स्वीकार करते हुए परिवार द्वारा लगाए जा रहे अपहरण आदि के आरोपों को निराधार बताया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें