फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली में हड़ताल से ट्रांसपोर्टरों को 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली एनसीआर में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में बढ़ोतरी और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल से जिले में ट्रांसपोर्टरों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 30 से 40 ट्रक दिल्ली से बाहर खड़े हुए हैं, जिनमें परचून का सामान व केमिकल है। सब्जी की सप्लाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में ट्रांसपोर्टरों के पास 300 से अधिक ट्रक हैं, जिनसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में माल की सप्लाई होती है। जिले से दिल्ली में चावल, लकड़ी, केमिकल और लोहा जाता है, जबकि वहां से फल, सब्जी, सर्जिकल उत्पाद, प्लास्टिक का सामान, जूते और कपड़ा आता है, जो इन दिनों हड़ताल से प्रभावित है। हड़ताल से ट्रांसपोर्टरों का बड़ा झटका लगा है। दिल्ली जाने वाले 80 से 90 ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं। हड़ताल से पहले 30 से 40 ट्रक दिल्ली गए थे, वह भी रास्ते में ही खड़े हैं। इन ट्रकों में परचून का सामान और केमिकल है। शनिवार यानी आज रात 12 बजे के बाद हड़ताल खत्म होने पर ही दिल्ली जा सकेंगे।
सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली का कहना है कि एक ट्रक पर चार से पांच हजार की आमदनी होती है। इस प्रकार करीब 20 लाख रुपये का दो दिन में नुकसान हुआ है। दिल्ली की बुकिंग पूरी तरह से बंद है। केवल पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड या फिर अन्य राज्यों में ही ट्रक जा पा रहे हैं। सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद ही ट्रकों का चक्का जाम हटेगा। अभी दिल्ली की कोई बुकिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें