फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिवहन विभाग लगाएगा मेला, बकाया टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने और लंबित राजस्व की वसूली के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेले लगाया जाएगा। हर महीने के चौथे शुक्रवार को यह मेला लगेगा। इसमें वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने, शास्ति में छूट, वाहन पंजीकरण, फिटनेस और परमिट सहित विभिन्न कार्य कराने की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहला परिवहन मेला 23 अक्तूबर को लगेगा। इसके बाद 27 नवंबर और 26 दिसंबर को लगाया जाएगा। मेले का उद्देश्य राजस्व संग्रह बढ़ाने के साथ वाहन स्वामियों और आम नागरिकों को परिवहन विभाग की सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। परिवहन मेले में वाहन स्वामियों के लंबित कर और अन्य बकायों की मौके पर वसूली की जाएगी। साथ ही शास्ति में छूट, वन टाइम टैक्स और अग्रिम कर जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। नए वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, स्क्रैप, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस), हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और मोबाइल नंबर अपडेट कराने से संबंधित कार्य भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें