फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रांसफार्मर से लेकर स्ट्रीट लाइट तक, व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में खराब स्ट्रीट लाइट, खुले ट्रांसफार्मर, जाम और अव्यवस्थित सीवर मैनहोल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई। बीते शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुलाटी ने 12 बिंदुओं पर समस्याएं रखीं। उन्होंने देहरादून चौक पर खुले ट्रांसफार्मर को कवर कराने, सपना टाकीज पुल पर लाइट लगवाने, घंटाघर क्षेत्र में ई-रिक्शा और टेंपो का जमावड़ा रोकने तथा विभिन्न मार्गों की बंद स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की। इसके अलावा जुगाड़ वाहनों पर कार्रवाई, सीवर मैनहोल सड़क के बराबर कराने, नालों में फॉगिंग व चूना छिड़काव और कमजोर बिजली के खंभों की जांच कराने की मांग भी उठाई। डीएम ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में गौरव चौहान, रोहन राजपाल, कार्तिक पपनेजा, नवीन अग्रवाल और राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें