फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बैनामा कराने के लिए परिवहन निगम को मिले 35 लाख रुपये

Thu, 09 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम को बस स्टैंड की जमीन का बैनामा कराने के लिए मुख्यालय से 35 लाख रुपये का बजट मिल गया है। बजट मिलते ही निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह में दिल्ली रोड पर आवास विकास परिषद की जमीन को निगम के नाम हो जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 610 बसों का बेड़ा है। सहारनपुर में अभी रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ से रोडवेज बसें संचालित होती हैं। देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली की बसें रेलवे रोड, बागपत, शामली की कांशीराम कॉलोनी और अंबाला, गंगोह, नकुड़ की बसें मानकमऊ बस स्टैंड से मिलती है। यह तीनों अस्थायी बस स्टैंड है। पिछले साल दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास खाली पड़ी आवास विकास परिषद की जमीन पर स्थायी बस स्टैंड बनाने की हरी झंडी मिल गई थी।
बस स्टैंड बनाने के लिए 38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसके बाद परिवहन निगम ने जमीन का बैनामा कराने के लिए बजट का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय ने बजट स्वीकृत करते हुए 35 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर शाकंभरी विहार में आवास विकास परिषद की जमीन का बैनामा कराने की शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें