फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दीपावली को लेकर बसों को दुरुस्त करने में जुटा परिवहन निगम

Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अगले महीने दीपावली पर्व है। इसके मद्देनजर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यशाला में खड़ी खराब बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि त्योहार पर किसी भी प्रकार की समस्या न आए। बेहतर रोडवेज सुविधा देने के लिए अधिकारियों ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन में 607 बसों का बेड़ा है। इन डिपो से बसें दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में जाती हैं। जिले के लोग बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों सहित जिले में कार्य करते हैं। त्योहार पर यह लोग अपने घरों को लौटकर वापस आते हैं। नवंबर में दीपावली है। जिस पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन रोडवेज बसों के जरिये होता है।
इसको लेकर परिवहन निगम द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। जिससे त्योहार पर घरों को आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। त्योहार में दिल्ली, उत्तराखंड मार्ग पर अधिक बसें दौड़ाई जाएंगी। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि बसों में जो छोटी-छोटी खामियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें