फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Sun, 20 Apr 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर जल्द ही गाड़ियों का संचालन होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट कर रेल मार्ग को रेल संरक्षा आयुक्त(सीआरएस) से मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर 122 किलोमीटर की गति से ट्रॉयल सफल रहा।
विज्ञापन

देवबंद-रुड़की रेलवे प्रोजेक्ट पिछले माह पूरा हो गया था। रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रैक पर गाड़ियों के संचालन को मंजूरी दी गई। तभी से ही स्थानीय निवासियों को ट्रैक पर ट्रेनों के जल्द संचालन की उम्मीद है।
अब रेल मंत्री ने भी रेल संरक्षा आयुक्त(सीआरएस) की मंजूरी की जानकारी दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ट्रैक पर गाड़ियां संचालित होगी। ट्रैक के संचालित होने से दिल्ली से हरिद्वार और देहरादून की दूरी करीब 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। यात्रियों को टपरी या सहारनपुर आने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैक पर झबरेड़ी और बनहेड़ा खास स्टेशन भी बनाए गए हैं। इससे आस-पास के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें