फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे में देरी से दौड़ रहीं ट्रेनें बढ़ रही यात्रियों की परेशानी

Tue, 19 Nov 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के सीजन में समयबद्ध संचालन के लिए ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाई गई है, लेकिन यह डिवाइस भी कोहरे की चादर को नहीं भेद पा रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को हिमगिरी एक्सप्रेस समेत पांच से अधिक ट्रेनें लेट पहुंची।
विज्ञापन

दरअसल, सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इसी के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सबसे खराब स्थिति विशेष ट्रेनों की है, जो एक या दो नहीं बल्कि सात से आठ घंटे लेट चल रही।
लेट ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करा रही। ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र पर भीड़ है। इसके अलावा यात्री रेलवे एप पर भी ट्रेनों की लोकेशन चेक कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें