फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित 501 ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित 501 ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक हरिकेश बहादुर ने कहा कि गांव-गांव और गली-गली विकास की किरण पहुंचाएं। लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन नवनिर्वाचित 501 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक हरिकेश बहादुर ने की। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश सुनाकर की गई। कार्यक्रम में बलियाखेडी, गंगोह, नागल, नकुड़, देवबंद, मुजफ्फराबाद, सरसावा, पुवांरका, नानौता, सढ़ौली कदीम, रामपुर मनिहारन विकासखंड क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। डाक्टर प्रीति सिंह, सुनीता, अजय कुमार ने भी सरकार की योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। ऑनलाइन कार्यक्रम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पंचायत राज विभाग के अधिकारी शामिल रहे। शनिवार को शामली के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें