फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने चिकित्सा विभाग को भेंट किया विद्युत जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर ने जिला प्रशासन के माध्यम से चिकित्सा विभाग को 62 केवीए का विद्युत जनरेटर भेंट किया है। यह जनरेटर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के संचालन के लिए दिया गया है, जो सीएचसी फतेहपुर में स्थापित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समाज के प्रति अपने दायित्व को अच्छी तरह समझती और निभाती है। कोरोना की पहली लहर में एसोसिएशन ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तथा मास्क व सैनिटाइजर बांटने के साथ ही टेलीमेडिसिन सेेवा चलाई थी, जिससे हजारों मरीजों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया गया। दूसरी लहर में भी भोजन और इलाज के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर मरीजों को उपलब्ध कराए। जनसेवा के इसी क्रम में अब चिकित्सा विभाग को 62 केवीए का जनरेटर भेंट किया गया है। जनरेटर के लिए आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह, सचिव डॉ. कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अनिल भल्ला, डॉ. अरशद और डॉ. सीएस आनंद द्वारा सीडीओ प्रणय सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को चेक सौंपा था। जिसके बाद जनरेटर खरीद भी लिया गया है, जो सीएचसी फतेहपुर में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें