रेलवे स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते ऑल इंडिया ट्रेन मैनेजर संगठन के पदाधिकारी,स्रोत स
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर संगठन ने सोमवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया।
एआईजीएम के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि ट्रेन मैनेजरों को मालगाड़ियों में हैंड ब्रेक कसने की जिम्मेदारी दी गई। उनसे मजदूरों का काम कराया जा रहा है। अब अधिकारी नए-नए आदेश निकालकर उनका शोषण कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर सचिव योगेश पंवार, अर्जुन सिंह, राजीव कुमार, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।