फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आश्वासन के बाद व्यापारियों का धरना समाप्त

Wed, 29 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई से नाराज रौनक बाजार के व्यापारियों ने चौथे दिन धरना समाप्त कर बाजार खोला। नगर निगम और व्यापारियों के बीच आज वार्ता होगी।
विज्ञापन

नगर निगम शारदानगर में सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। इसके लिए अनेक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को तोड़ने के लिए नगर निगम ने लाल निशान लगाए हैं। निशार दुकानों और मकानों पर चार से पांच फीट अंदर तक लगे हैं, जिसे लेकर व्यापारियों में रोष है।
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में राैनक बाजार के ज्यादातर व्यापारी तीन दिन से धरने पर थे। चौथे दिन मंगलवार को धरना समाप्त कर बाजार खोला गया।
व्यापारियों ने बताया कि एमएलसी शाहनवाज और नगर निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुधवार को नगर निगम में बुलाया है। आश्वासन दिया गया है कि व्यापारियों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें