फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कई वाहनों में लगाई आग, तोड़फोड़ की

Wed, 29 Oct 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में युवक ने आग लगा दी। उनमें तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। दानिश कॉलोनी निवासी अमीर अहमद ने बताया कि बुलेट बाइक घर के बाहर खुले प्लाॅट में खड़ी थी। सुबह चार से साढ़े पांच बजे के बीच एक अज्ञात युवक ने उसकी बाइक में आग लगा दी, जिससे उसकी बाइक जल गई। आरोपी व्यक्ति ने कार का भी शीशा तोड़ उसमें भी आग लगा दी। इसी तरह रसूलपुर में पीएनबी बैंक के सामने इमरान की ई-रिक्शा में भी आग लगा दी, जिससे ई-रिक्शा जल गई। इन तीनों जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आ रहा है। पीडि़त ने देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें