फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका मंडी शुल्क का पुतला

विज्ञापन
मोरगंज में मण्डी शुल्क का पुतला फूंकते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मंडी शुल्क की प्रति का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को मोरगंज में पुतला दहन करने के बाद महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि संगठन लंबे समय से मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश की मंडियों से लाइसेंस से लेकर गेटपास सहित अन्य प्रावधानों को पूर्णतया समाप्त कर दिया था। अब मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे व्यापारी समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। यशपाल मैनी, अखिलेश गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, राजेंद्र गुप्ता, सूरज ठक्कर, नरेंद्र गर्ग, प्रदीप कोचर आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान पुनीत माहेश्वरी, आदित्यनाथ गोयल, नंद कोचर, राजेंद्र तलवार, दीपक मित्तल, पवन कालरा, साहिल तेहरी, प्रताप टक्कर, दर्शन टक्कर, अजय तेहरी, सुशील मैनी, गुलशन वाधवा, पंकज गुप्ता, ललित मित्तल, शरद बाजोरिया, अशोक खुराना, राज गंभीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें