फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका नेपाल के पीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। नगर पंचायत व्यापार मंडल छुटमलपुर के तत्वावधान में व्यापारियों ने भगवान राम को नेपाली बताने पर वहां के पीएम का पुतला और झंडा फूंक कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने नेपाली पीएम से माफी मांगने के साथ ही अपना ब्यान वापिस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी गांधी चौक पर इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने अपने साथ लाए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही नेपाल का झंडा जला कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। मांगेराम शर्मा ने कहा कि नेपाली प्रधानमंत्री का भगवान श्री राम को लेकर दिया गया ब्यान उनके मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की प्रमाणिकता को लेकर संदेह करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने नेपाली पीएम को भारतवासियों से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान प्रमोद भारद्वाज, रविश सैनी, संजय अग्रवाल, संदीप रोहिला, रविंद्र धीमान, कन्हैया, पप्पू, ललित सैनी, राज कुमार सैनी, महामंत्री नवीन खुराना एवं विकास गुप्ता, संदीप चौहान, भीम सैन, सुधीर सैनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें